मध्य प्रदेश के बाद अब बिहार पीसीएस में बलिया के लाल अनुभव बने अधिकारी

बलिया। बलिया के अनुभव राय ने बिहार लोक सेवा आयोग की पी सी एस परीक्षा में अपना सफलता हासिल की है। जिले के सोहांव ब्लाक के नरहीं गावं के रहने वाले अनुभव राय बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में पहली बार शामिल हुए जिसमें उन्होंने 261वीं रैंक हासिल की है। अनुभव ने 2018 में एमपी पी सी एस में भी सफलता हासिल की थी फिलहाल कोयंबटूर में वन क्षेत्राधिकारी की ट्रेनिंग कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग का रिजल्ट 6 जून को जारी किया गया, जिसमें अनुभव राजस्व अधिकारी के पद पर सेलेक्ट हुए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग में सेलेक्ट होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची परिवार सहित गांव के लोग ख़ुशी से झुमने लगे। राजनैतिक परिवार से आने वाले अनुभव की माँ और पिता दोनों नरहीं गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।अनुभव के पिता बब्बन राय बताते हैं कि अनुभव प्रारम्भ से ही अध्ययन में रूची रखते थे।

पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षा के लिए वाराणसी गये अनुभव ने सनबीम स्कूल भगवानपुर वाराणसी से 2005 में दसवीं (86•6%) और 2007 में बारहवीं (84%) की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी टेक पूरा किया । देश के ख्यातिलब्ध संस्थान मोती लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, प्रयागराज से 2014 में एम टेक करने के बाद तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में 2016 तक अध्यापन कार्य किया।

इसी दौरान अनुभव ने सिविल सर्विसेज में जाने की ठानी । कठिन परिश्रम का ही परिणाम था कि 2018 में एमपी पी सी एस में सफलता हाथ लगी । वनक्षेत्राधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद भी अनुभव ने रूके नहीं, परिश्रम जारी रहा परिणाम बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित हुए ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago