Categories: देश

यूपी- अब किश्तों में जमा कर सकेंगे बिजली का बिल, सरकार ने बनाया प्लान

ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को उत्तर प्रदेश सरकार ने होली का तोहफा दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बत्ती-पंखा श्रेणी के उपभोक्ता और निजी ट्यूबवेल कनेक्शनधारक अपनी बकाया बिल राशि छह मासिक किश्तों में जमा कर सकते हैं।

पूर्व में बकाया का भुगतान चार किश्तों में जमा करना होता था। यह सुविधा पहली और आखिरी बार दी जा रही है छह किश्तों में बकाया चुकाने की छूट के लिए पहले वर्तमान बिल के साथ ग्रामीण घरेलू बत्ती-पंखा श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया बिल का 10% व निजी ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को बकाया बिल का 20% देना होगा। शेष राशि छाह समान मासिक किश्तों में जमा करनी होगी।

पहले 40% बकाया राशि जमा करने की बाध्यता थी। मथुरा जनता दर्शन के लिए पहुंचे ऊर्जामंत्री श्रिकांत शर्मा ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में योगी सरकार की छह किश्तों में बकाया बिल के भुगतान की सुविधा का लाभ उठाएं।

यह सुविधा पहली और आखिरी बार दी जा रही है। बता दें कि सिर्फ छह महीनों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।  इसके साथ ही ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने साफ किया है कि अब उत्तर प्रदेश में बिजली बिल बकाया रखने वालों को कोई सरचार्ज माफी नहीं मिलेगी। योगी सरकार बकाया बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) नहीं लाएगी। सरकार की मंशा जानबूझकर बिल जमा न करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और ईमानदारी से बिल जमा करने वालों को प्रोत्साहन देने की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago