Categories: बलिया

बलिया में बढ़ा मौसमी बीमारियों का प्रकोप, डेंगू मरीजों की संख्या हुई 23

बलिया में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेज हो गया है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 2,000 की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं जबकि पहले ये संख्या 1,200 से 1,500 होती थी। वहीं जिले में अब तक डेंगू के 23 मामले सामने आ चुके हैं।

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है। विकास खंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है जो ग्रामीण और शहरों क्षेत्रों में जाकर सर्वे करेंगी। जिले में कुल 200 गांवों को डेंगू संवेदनशील घोषित किया गया है।

पिछले साल डेंगू के 199 मरीज पाए गए थे। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की निगरानी के लिए 17 ब्लॉकों और अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों पर टीमों का गठन किया है। टीम डेंगू के मरीज मिलने पर संबंधित गांव में साफ-सफाई अभियान चलाएगी। इसके अलावा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर रविवार को अलग-अलग टीमें क्षेत्रों में जाकर सर्वे कर रही है।

वहीं मौसम विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि जागरूक रहने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago