Categories: बलिया

बलियाः रेलवे ने निरस्त की आधा दर्जन ट्रेनें, यहां देखें सूची

बलिया के रेलयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। वाराणसी जंक्शन पर यार्ड के रिमॉडलिंग का काम होने से कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके चलते छपरा-वाराणसी रूट पर रेल संचालन प्राभावित रहेगा।

वाराणसी जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया से होकर गुजरने वाली 15054/15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 19 से 14 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। 15083- 15084 छपरा-फर्रूखाबाद- छपरा एक्सप्रेस का संचालन 20 से 15 अक्टूबर तक लखनऊ जं. से होगा। यह गाड़ी ऐशबाग से फर्रूखाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।

14523- 14524 बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस अप डाउन, 15231- 15232 बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस अप -डाउन नौ सितम्बर से 14 अक्टूबर तक, 01025- 01026 दादर सेंट्रल- बलिया दादर एक्सप्रेस अप-डाउन 20 से 13 अक्टूबर, 07651- 07652 छपरा- जालना एक्सप्रेस अप- डाउन 22 से 25 अक्टूबर तक, 09525- 09526 नाहरलगुन – ओखा स्पेशल एक्सप्रेस अप डाउन 19 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

वहीं पांच अक्टूबर तक अप-डाउन सदभावना एक्स, कामाख्या एक्सप्रेस अप- डाउन एक अक्टूबर तक, तिनसुकियां एक्सप्रेस छह अक्टूबर तक औडिहार से वाराणसी न जाकर जौनपुर के रास्ते गंत्वय को रवाना होगी। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री परेशान हैं और कई यात्री अपने आरक्षित टिकट को कैंसिल करवा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago