बलिया में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़े मरीज, अधिकांश को बुखार-बदन दर्द की परेशानी

बलिया में कोरोना का कहर थम गया है लेकिन अब मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अधिकतर लोगों में बुखार की शिकायत देखने को मिल रही है। इसके साथ ही सिर व बदन दर्द के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम मिल रही है। जिसके चलते डेंगू, मलेरिया की आशंका से लोग परेशान हैं।बारिश के मौसम में जिले में मौसमी बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इन बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। बुखार की शिकायत लिए सैंकड़ो मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। डेंगू व मलेरिया की आशंका के बीच हर दिन लगभग डेढ़ सौ के करीब जांच हो रही हैं। इनमें 15 से 20 मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिल रही हैं। जिला अस्पताल के चार कर्मचारियों की भी प्लेटलेट्स कम मिली हैं। चिकित्सक 60 हजार से कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़वाने की सलाह दे रहे हैं।

वहीं समस्या यह भी है कि जिले के इकलौते ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स नहीं मिल पाती। ऐसे में मरीजों को वाराणसी के चक्कर काटने पड़ते हैं। बीमार मरीज इलाज के अभाव में और परेशान हो जाते हैं। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एके स्वर्णकार ने बताया कि वायरल के चलते भी प्लेटलेट्स कम होती है। पाइल्स के मरीजों को भी यह समस्या आती है। महिलाओं के माहवारी के दौरान अधिक रक्तस्राव के कारण भी प्लेटलेट्स कम हो जाती है। इन दिनों मौसमी बुखार के चलते मरीजों में प्लेटलेट्स कम हो रही है। प्लेटलेट्स की कमी से यह नहीं माना जा सकता है कि डेंगू हो गया हो। ऐसे समय में मरीज को चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago