बलिया के तीन पूर्व प्रधान और 4 सचिव पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं। ज़िला पंचायत राज अधिकारी ने यह आदेश जारी किये हैं। बैरिया ब्लॉक के नौरंगा पंचायत की दो पूर्व प्रधान और सीयर ब्लॉक के शाहपुर टिटिहा की पूर्व प्रधान के अलावा चार ग्राम सचिवों पर कार्यवाही की जद में आए हैं।
बता दें कि बैरिया ब्लॉक के नौरंगा पंचायत के ग्रामीणों ने वर्ष 2010 से 2020 तक प्रधान रहीं महिलाओं के कार्यकाल में सचिव रहे संजय सिंह, अजय सिंह और बृजलाल ने विभिन्न कार्यों पर वित्तीय अनियमितता बरती गई। तीनों ने काम पूरे दिखाकर गलत तरीके से भुगतान करा लिया। इसकी शिकायत मिलने पर तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी और सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार को जांच सौंपी गई।
इसमें कुल 27 विकास कार्यों में मानक की अनदेखी और मौके पर बिना निर्माण के भुगतान किए जाने की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को दी थी। सीयर ब्लॉक में भी इसी तरह की गड़बड़ी सामने आई। यहां ग्राम पंचायत शाहपुर टिटिहा में पूर्व प्रधान मुन्नी देवी और सचिव रामप्यारे चौधरी के द्वारा 2015 से 2020 के बीच गांव के विकास कार्यों में अनदेखी बरती गई। साथ ही कागजों पर निर्माण दिखाकर पैसे निकाले गए।
इसकी जांच अधिकारी सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार ने जांच सौंपी थी। दोनों मामले में डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत बैरिया व सीयर को संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसकी प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई को लेकर विभाग में खलबली मची हुई है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह का कहना है कि बैरिया ब्लॉक के नौरंगा व सीयर ब्लॉक के शाहपुर टिटिहा गांव की जांच कराई गई थी। जांच में विकास कार्यों में काफी अनियमितता सामने आई है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…