किसानों को बरगला कर अपना स्वार्थ साध रही विपक्षी पार्टियां- बलिया सांसद

बैरिया डेस्क : बलिया के बीजेपी सांसद और  किसान मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसान कानून के नाम पर विपक्षी पार्टियां किसानों को बरगला कर अपना स्वार्थ साधने का प्रयास कर रही है, किंतु विपक्षियों को इसमें सफलता नहीं मिलेगी।

किसानों के साथ बातचीत से सारा मसला हल हो जाएगा। इसलिए कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल चाहते हैं कि सरकार के साथ किसानों की वार्ता न हो। अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद श्री मस्त ने कहा कि इस कानून के लागू हो जाने से किसानों की आय बढ़ेगी।

यह पूरी तरह से किसानों के हित में है। जिन लोगों ने 70 वर्षों से किसानों का शोषण किया है, वही लोग आज किसानों का हितैषी बनकर अपना मतलब साधने में लगे हुए हैं। किसान जीव मात्र का •ारण करने वाले व्यक्ति का नाम है। मैं भी एक किसान हूं और किसान होने के नाते मै यह दावे के साथ कहता हूं कि किसान कानून 110 फीसदी किसानों के हित में है। कहा कि नए कानून के मुताबिक किसान अपनी मर्जी से अपना उत्पादन कहीं भी बेचने को स्वतंत्र हैं।

वह चाहे सरकारी संस्थाओं को अपना उत्पादन बेचें अथवा बाजार में या देश के किसी प्रांत में। इसमें उनका नुकसान कैसे होगा? यह हम लोगों के समझ के परे है। न्यूनतम समर्थन मूल्य बंद नहीं होगा, इसकी लिखित गारंटी भापा का कोई भी जनप्रतिनिधि सरकार की तरफ से लिखकर दे सकता है। एक-दो दिन में गृह मंत्री के साथ किसान नेताओं की बातचीत हो जाएगी। इसके बाद मैं वादा करता हूं किसानों का भरम दूर हो जाएगा।

एक सप्ताह में शुरू होगा एनएच का निर्माण कार्य– सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने स्पष्ट किया है कि हाजीपुर-गाजीपुर राष्टÑीय राजमार्ग का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा।  इस संदर्भ में मैंने रास्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि सड़क खोद कर छोड़ दी गई है। लोगों के आने-जाने में घोर परेशानी हो रही है। इस समस्या से मैं वाकिफ हूं।

इस बाबत एनएचआई के अधिकारियों के अलावा •ाूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है। एनएचएआई के अधिकारियों के अलावा भूतल परिवहन मंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह के भीतर उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही लोगों को धूल-मिट्टी की समस्या से निजात मिल जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago