बलिया में भाजपा की जनविश्वास यात्रा पर विपक्ष हुआ हमलावर !

बलिया। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा आज से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत कर रही है । बलिया में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ किया।

वहीं भाजपा की रैली को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। भाजपा अपने विकास कार्यों को जनता को गिनाने तो निकल चुकी है लेकिन कुछ अधूरे कार्य भाजपा की पोल खोलने के लिए काफी है। उन्हीं में से एक है बलिया के चंद्रशेखर नगर मोड़ से सतीश चंद्र कॉलेज तक ओवर ब्रिज का निर्माण। इस शिलान्यास चुनाव से ठीक पहले 2016 को किया गया था लेकिन 5 साल बीत गए। ब्रिज कब बनेगा यह किसी को नहीं मालूम। आज भी स्थिति जस की तस है।

इसको लेकर विपक्ष हमलावर है। इसी क्रम में सपा नेता नारद राय ने भाजपा पर निशाना साधा और लिखा कि बलिया के टीडी कॉलेज के मैदान से 8 सितंबर 2016 को चुनाव से ठीक पहने एक शिलान्यास किया गया था। लेकिन उसकी वर्तमान में स्थिति अब सब के सामने हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अब भाजपा इस झूठ की 5वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। नाम है जन विश्वास यात्रा। लेकिन जनता सब जान चुकी है। उन्होंने भाजपा को झूठा करार देते हुए कहा कि इन झूठों पर से जनता का विश्वास उठ गया है जो इस इवेंट से वापस नहीं आने वाला।

गौरतलब है कि यूपी में भाजपा की ओर से सभी क्षेत्रों से छह जन विश्वास यात्रा का एक साथ आगाज हो रहा है। यह जनविश्वास यात्रा अलग अलग जगह से होकर गुजरेगी और जनता के बीच जाकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाएंगी। लेकिन प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं जहां विकास की सिर्फ घोषणाएं हुई हैं। विकास कागजों में सिमट गया है। धरातल अब भी विकास का इंतजार कर रहा है। चुनाव के पहले हुई घोषणाएं 5 साल बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हुई। ऐसे में भाजपा को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago