Categories: बलिया

युवाओं के लिए रोजगार पाने का मौका, बलिया में इस दिन लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला

बलिया। उत्तरप्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। बलिया में अप्रेंटिसशिप मेला 30 जून को आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन आईटीआई में होगा। अप्रेंटिसशिप मेला में आईटीआई सहित 8वीं से लेकर सामान्य स्नातक उत्तीर्ण युवा शामिल हो सकते हैं। इसमें भाग लेने के बाद विभिन्न कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए चयन के बाद प्रति माह स्टाइपेंड 7 हजार रुपए दिए जाएंगे।

मेले को लेकर नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में दिनांक 30 जून को अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद स्थित सरकारी, गैर सरकारी, निजी आईटीआई, एमएसएमई के अधिष्ठान प्रतिभाग कर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेन्टिस प्रशिक्षु के रूप में करेंगे।लक्ष्य है कि हर माह कम से कम 500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिला कर रोजगार दिलाना।

आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अप्रेंटिसशिप के लिए रेलवे को अधिक तरजीह देते हैं। लेकिन किसी भी निजी कंपनी से भी इस योजना के अप्रेंटिसशिप के लिए सर्टिफिकेशन एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग) द्वारा ही किया जाता है। अप्रेंटिसशिप के दौरान बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके साथ ही ऑन जॉब ट्रेनिंग दिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप के बाद संबंधित कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता और क्षमता के अनुसार नियमित जॉब भी दे सकती

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago