Categories: बलिया

बलियाः डिस्पैच पंजिका की कूटरचना मामले में प्रबंधक का बेटा गिरफ्तार

बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जुड़े कूटरचना मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने डिस्पैच पंजिका में कूटरचना और अभिलेख से छेड़छाड़ में सहयोग करने के के संबंध में श्री विश्वनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के प्रबंधक के पुत्र रवि तिवारी को हिरासत में लिया है।

बता दें कि पूर्व DIOS भाष्कर मिश्र ने 2020 में कोतवाली कार्यालय के लिपिक शैलेंद्र कुमार चौबे, श्री विश्वनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के प्रबंधक विश्वनाथ तिवारी और उनके पुत्र रवि तिवारी पर मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने डिस्पैच पंजिका में कूटरना का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक डिस्पैच पंजिका का प्रभार जिस समय संबंधित लिपिक के पास था, उस दौरान डिस्पैच पंजिका में कई स्थानों पर कटिंग,  डिस्पैच संख्या में बदलाव और फर्जी पत्रों को अंकित कर अनैतिक रूप से संबंधित विद्यालय की प्रबंध समिति को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया था।

मामले की जांच हुई तो प्रबंधन के पुत्र का सहयोग सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने तीनो को खिलाफ केस दर्ज किया साथ ही संबंधित लिपिक को निलंबित किया था। कोतवाल प्रवीण सिंह का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की डिस्पैच पंजिका की छेड़छाड़ के आरोपित प्रबंधक के पुत्र रवि तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago