बलिया में खुलने जा रहा है निर्भया महाविद्यालय, योगी सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान

बलिया डेस्क: राजधानी दिल्ली में हुए निर्भ’या का’ण्ड के बाद इस तरह के अप राधों को रोकने के लिए यूँ तो कई सख्त कानून बनाए गए थे लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इसका ड’र वह’शियों में नहीं दिख रहा है और न ही इस कानून का पालन भी सख्ती के साथ किया जा रहा है. अगर इसका पालन तरीके से किया जाता तो उन्नाव की बेटी जिं’दा होती और दरिं’दों को ज़मा नत नहीं मिलती.

बहरहाल, पूरे देश में इस पर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच अब उत्तर प्रदेश सरकार के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने बलिया में निर्भया के नाम पर महाविद्यालय खोलने का ऐलान किया है. बता दें कि यह ऐलान उपेन्द्र तिवारी ने बलिया के भरौली में किया है जहाँ पर वह गड़हा महोत्सव में शामिल होने के लिए आये हुए थे.

इस दौरान उन्होंने कहा है कि चाहे हैदराबाद हो, उन्नाव हो या फिर निर्भय हो, इस तरह के अप राध करने वालों को स्थान ऊपर ही है. उन्होंने कहा कि महिला विरोधी अप राधों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार काफी गंभीर है. उन्होंने इस दौरान कहा कि यहाँ पर उन्होंने निर्भया के गांव में महाविद्यालय खोलने की बात सीएम योगी से की है. वहीँ उन्होंने महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात भी कही है.

बता दें कि गीत संगीत के इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पूर्वांचल के कई जिले और बिहार तक लोग आये हुए थे. वहीँ इस प्रोग्राम में लोगों ने भोजपुरी के लोक संस्कृति और परम्परागत गीतसं गीत का आनंद उठाया. इस महोत्सव का उद्घाटन सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ ने फीता काट कर किया. बहरहाल, फिलहाल लोगों को अब निर्भया के नाम से महाविद्यालय खुलने का इंतजार है. उम्मीद करते हैं कि यह वादा वादा ही न रह जाये बल्कि हकीक़त में तब्दील हो जाये.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago