Categories: बलिया

बलिया- मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद तेज, नोडल अधिकारी नियुक्त, समिति का भी गठन

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर हलचल तेज हो गई है। लगभग 5 साल से चल रही कवायद को अब जमीन पर उतारने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति हो गई है।

शासन ने गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य और एनाटोमी विभाग के मुखिया डा. नीरज पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी हैं। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काम करेंगे। समिति का अध्यक्ष लखनऊ के डा. एनसी प्रजापति को बनाया है। बलिया सीएमओ और मुख्य चिकित्साधीक्षक कंसल्टेंट व कंपनी के प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे। और एक सदस्य DM की और से नामित किया जाएगा।
वर्तमान में प्रशासन जिला अस्पताल, जिला कारागर और राजकीय इंटर कॉलेज की जमीन पर संभावनाओं की तलाश कर रहा है। इसके लिए अडानी ग्रुप की टीम भी दौरा कर चुकी है। अस्पताल की लगभग साढ़े 7 एकड़ जमीन है। इसकी मापी पिछले दिनों कराई गई थी। सीएम के निर्देश के बाद अब इस दिशा में काम तेज हो गया है।

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डा. नीरज पांडेय का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय का पत्र प्राप्त हुआ है। उसमें बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए जिला कारागार की जमीन का सर्वे कराने की बात कही गई है। समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।

साथ ही बलिया सीएमओ डा. नीरज कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए महानिदेशालय के निर्देशानुसार कार्ययोजना बनाई जा रही है। सबसे पहले सर्वे का कार्य करना है इसके लिए गठित समिति जल्द काम शुरू करेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago