पीएम मोदी सबसे ईमानदारी से झूठ बोलने वाले नेता, अगला चुनाव मोदी बनाम राजभर होगा: राजभर

बलिया डेस्क : कभी भाजपा के सहयोगी रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर अलग होने के बाद से ही लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. अब उन्होंने पीएम मोदी को आड़े हाथो लेते हुए कहा है कि वह सबसे ईमानदारी से झूठ बोलनेव वाले नेता हैं.

आपको बता दें कि ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को बांसडीह क्षेत्र के मैरीटार चौराहे पर आयोजित राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे. इस दौरान वह पीएम मोदी पर जमकर बरसे. यह आयोजन भागीदारी संकल्प मोर्चा की तरफ से आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि यूपी का अगला चुनाव मोदी बनाम राजभर रहेगा. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा का समर्थन किया था इसलिए उन्हें जीत हासिल हुई.

उन्होंने कहा कि वह सत्ता से बदखल करने की भी क्षमता रखते हैं. उन्होंने आगे कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के गठन के बाद कुछ और सियासी दलों की बेचैनी बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को सपा और बसपा से हक मिलने की कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. इस दौरान भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सागर बिंद ने भी भाजपा सरकार को झूठा और हिन्दू मुस्लिम करने वाला बताया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago