बलिया में 30 जून को आनलाइन रोजगार मेला, ऐसे हो सकते हैं शामिल

बलिया। बलिया सेवायोजन विभाग की ओर से लाॅकडान के बाद पहला आनलाइन रोजगार मेला लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021 का आयोजन राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए कई जिलों और शहरों में किया जा रहा है। 18 से 32 साल आयुवर्ग के हाईस्कूल पास बेरोजगारों को 10 हजार रुपये महीने की नौकरी मिलेगी। आनलाइन आवेदन के साथ घर बैठे साक्षात्कार की सुविधा होगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी पूनम रानी ने बताया कि लॉकडान के बाद पहला रोजगार मेला 30 जून को लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आनलाईन रोजगार मेला 30 जून को बलिया में आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 10 कम्पनीयां आनलाईन प्रतिभाग कर रही है। रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय की वेबसाईट पर आनलाईन आवेदन कर सकते है।

कम्पनीयों का विस्तृत विवरण विभाग के बेबसाइट पर उपलब्ध है। कोविड-19 के चलते कम्पनीयों के अधिकारियों द्वारा आनलाईन के माध्यम से सक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन और नौकरी के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले को आयोजित करवाने की जिम्मेदारी सेवायोजन कार्यालय की होती है।इस रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्राप्त होगा एवं नियुक्त भी अपनी आवश्यकतानुसार कर्मचारियों का चयन कर सकेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago