बलिया। आखिरकार भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर ही दी। कई दिनों से भाजपा खेमे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा न होने को लेकर जो चर्चाएं थी, उस चर्चाओं पर गुरुवार को विराम लग गया। भाजपा कार्यालय में सुप्रिया चौधरी को ससम्मान पार्टी में शामिल कराने के बाद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। सुप्रिया चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक संजय यादव, धनंजय
कन्नौजिया, विनोद राय, भाजपा नेत्री केतकी सिंह व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू व प्रदीप सिंह ने बूके देकर सुप्रिया चौधरी का स्वागत किया। पूरे दिन भारतीय जनता पार्टी में खुशी का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने ऊंची आवाज में कहा कि इस बार के चुनाव में सपा को सबक सिखाने के लिए भाजपा की मजबूत प्रत्याशी मैदान में आ चुकी है। गौरतलब हो कि वार्ड नंबर 48 से सुभासपा से जुड़ी सुप्रिया चौधरी को पहले सुभासपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाने का मन बनाया था। वहीं दूसरी तरफ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जिला पंचायत सदस्य
आनंद चौधरी को समर्थन देते हुए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी से गले मिले। जिसको लेकर राजनैतिक सुर्खियों में आनंद चौधरी छाए रहे। सुप्रिया चौधरी के पति शिवदयाल चौधरी ने सुभासपा का साथ छोड़ते हुए लखनऊ में भाजपा को अपनाया, जहां उनकी मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई। गुरुवार को लखनऊ से बलिया पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक संजय यादव ने भाजपा कार्यालय में शिवदयाल चौधरी व सुप्रिया चौधरी का स्वागत करते हुए यह ऐलान किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का परचम लहराएगा। क्योंकि उनके साथ सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है।
20 साल बाद महिला प्रत्याशी के रूप में आई सुप्रिया– जिला पंचायत के २० सालों के इतिहास में भारती सिंह के बाद सुप्रिया चौधरी प्रत्याशी के रूप में मैदान में आई है। भारती सिंह के बाद राजमंगल यादव, रामधीर सिंह व सुधीर पासवान जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। अब देखना यह होगा कि बलिया से जीते जिला पंचायत सदस्य किसे अपना अध्यक्ष चुनते हैं। जहां समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने सुप्रिया चौधरी को मैदान में उतारकर सपा के रास्ते में कांटे बिछाने का काम किया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…