यूट्यूब चैनल, प्रेरणा व दीक्षा ऐप से ऐसे दी जाएगी ऑनलाइन शिक्षा

 

– स्थानीय शिक्षक बनाकर भेजेंगे ऑडियो-वीडियो, विभाग करेगा अपलोड

– लॉकडाउन में पठन-पाठन प्रभावित ना हो, इसलिए की गई व्यवस्था

बलिया: लॉकडाउन के चलते सभी विद्यालय पूरी तरह बंद है। ऐसे समय में पठन-पाठन प्रभावित ना हो, उसके लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रेरणा यूट्यूब चैनल, प्रेरणा वेबसाइट नॉलेज सेंटर, दीक्षा एप जैसे विभिन्न प्लेटफार्म पर शिक्षण सामग्री शासन या विभाग के स्तर से शेयर किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि रिजनल सपोर्ट के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्रों की सुविधा को देखते हुए स्थानीय शिक्षकों द्वारा ऑडियो या वीडियो क्लिप प्राप्त कर प्रसारित किया जाएगा। प्रसारित करने का मुख्य माध्यम यूट्यूब चैनल, दीक्षा व प्रेरणा एप्प होगा। ऑडियो या वीडियो क्लिप में बेसिक शिक्षा परिषद अथवा माध्यमिक शिक्षा परिषद, कक्षा, विषय और अध्याय का स्पष्ट उल्लेख होना जरूरी है।

सरकारी वेबसाइट व इस यूट्यूब चैनल पर दिखेगी वीडियो

– जिलाधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा की वीडियो ऑडियो क्लिप को यूट्यूब चैनल DIOSBALLIA ONLINE CLASSES नाम से अपलोड किया जाएगा। पाठ्य सामग्री का कक्षावार व विषयवार वीडियो लिंक बलिया जनपद की सरकारी वेबसाइट भी उपलब्ध रहेगी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इसमें तकनीकी सहयोग देंगे।

ईमेल व व्हाट्सएप्प पर भेजना है ऑडियो-वीडियो

जिलाधिकारी ने बताया कि ऑडियो या वीडियो क्लिप बनाकर प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के लिए अलग-अलग ईमेल आईडी पर भेजना है। प्राथमिक शिक्षा से जुड़ी शिक्षण सामग्री bsaavaid@gmail.com पर मेल और 9415350305 पर व्हाट्सप्प करना है। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा से जुड़े वीडियो या ऑडियो diosballia@gmail.com पर मेल और 7800612233 पर व्हाट्सएप करना है।

जिनकी ऑडियो वीडियो क्लिप होगी बेस्ट, वे होंगे पुरस्कृत

जिलाधिकारी ने बताया है कि जिनकी ऑडियो-वीडियो क्लिप उत्कृष्ट पाई जाएगी या यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पसंद की जाएगी, उनको पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय शिक्षकों से अपील की है कि छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए बढ़िया से बढ़िया पाठ्य सामग्री विभाग को उपलब्ध कराएं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago