बलिया शहर में वन-वे रूट का पालन नहीं किया तो लगेगा जुर्माना, जानिए निर्धारित रूट

बलिया। यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए शहर में वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। ताकि दुर्घटना से बचा जा सके और जाम से भी लोगों को छुटकारा मिल सके। अब वन-वे सिस्टम का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन न करने वालों से अब सख्ती से निपटा जाएगा। वाहनों के आने और जाने के लिए रूटों का भी निर्धारण किया गया है। व्यवस्था लागू होने से लोगों को जाम से राहत मिलने लगी है, हर चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इस नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

वाहनों के लिए निर्धारित रूट- सिकंदपुर की तरफ से आने वाले वाहन जिला अस्पताल ओवरब्रिज से सीधे जाएंगे। विजयीपुर तिराहा से बांए मुड़कर रेलवे स्टेशन, मालगोदाम, गुदरी बाजार, चमन सिंह बाग रोड, लोहापट्टी, चौक जाना चाहते है तो विजयीपुर, विशुनीपुर मस्जिद सेंट्रल तिराहा, रेलवे स्टेशन से बैशाली, टाउन हालत होते हुए निकल जाएंगे। हल्दी जाने वाले रेलवे स्टेशन से मालगोदाम होकर निकलेंगे। ओक्डेनगंज चौकी तरफ से जाने वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। फेफना व रोडवेज की तरफ से जिला अस्पताल की तरफ जाने वाले वाहन रेलवे स्टेशन से वैशाली तिराहा, टाउन हाल, कासिम बाजार होकर जाएंगे।

गड़वार की तरफ से शहर की तरफ आने वाले ई-रिक्शा टीडी कालेज चौराहा से मुड़कर ओवरब्रिज होते हुए निकलेंगे। हल्दी की तरफ से जिला अस्पताल जाने वाले वाहन मालगोदाम चौराहा, आर्यसमाज तिराहा, उमाशंकर चौराहा, ओक्डेनगंज पुलिस चौकी होते हुए टाउन हाल मार्ग पर आ जाएंगे। बैरिया व हल्दी की तरफ से आने वाले छोटे-बड़े वाहन लोहामंडी, गुदरी बाजार जाना चाहते हैं तो वह मालगोदाम चौराहे से निकल जाएंगे। इसी मार्ग से वापस भी आएंगे। व्यापारिक प्रतिष्ठान गुदरी बाजार, चमन सिंह बाग, लोहमंडी से वापस सिकंदरपुर जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज व टीडी

कालेज होकर निकलेंगे। गड़वार, फेफना व रसड़ा जाने वाले वाहन विजयीपुर तिराहा से मुड़कर बिशुनीपुर चौराहा, चित्तू पांडेय होकर अपने गतंव्य तक जाएंगे। जिला चिकित्सालय से बैरिया जाने वाले विजयीपुर, विशुनीपुर, सेंट्रल तिराहा से मालगोदाम होकर निकलेंगे। वन-वे रूट की व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि आम जनता का इस नई व्यवस्था में सहयोग चाहिए।

आपातकालीन वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर टेंडर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को वन-वे व्यवस्था में छूट रहेगी। वन-वे रूट का पालन जनता गंभीरता से होगा जनता को ही जाम से राहत मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago