बेरोजगारी के दौर में बढ़ती महंगाई को लेकर बलिया कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

बलिया। कोरोना जनित महामारी से उपजी बेरोजगारी और ऊपर से बढ़ती महंगाई से जनता के बीच त्राहि मची है।जिसे लेकर हर तरफ से केंद्र में मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना सांधा जा रहा है। विपक्षी पार्टियों द्वारा जगह-जगह केन्द्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बलिया में आज, बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर महिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी (पूर्वी जोन) की महासचिव पूनम पांडे के नेतृत्व में सदर तहसील बलिया पर रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती हुई मूल्य और महंगाई को

लेकर ताली और थाली बजाकर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव पूनम पांडेय ने केन्द्र के मोदी सरकार पर हमला करते हुए तीखे सवाल किया कि, क्या यही विकास है? कोरोना काल में 97% भारतीयों की आय घट गई है, बेरोजगारी का आलम यह है कि भारत के 3.5 करोड़ मध्य वर्ग के लोग निम्न आय वर्ग में तथा 7.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आ गये हैं। पेट्रोल-डीजल और सरसों तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, रसोई गैस सिलेंडर के किमत में भी साल के शुरुआत से

लेकर अब तक कुल 138.50 रुपए महंगा हुआ है जो आम जनता के पहुंच से बाहर होते जा रहा है। कमरतोड़ मंहगाई ने मध्यम वर्गीय लोगों का बजट बिगड़ गया है। महासचिव पूनम पांडेय ने आगे कहा कि महंगाई और बेरोज़गारी अपने उच्च स्तर पर पहुंच गया है, विकास के सारे दावे फेल हो गए हैं। ऐसे में भाजपा के लोग मोदी जी का पोस्टर लगाकर “थैंक यू” क्यों नहीं बोलते। महिला कांग्रेस द्वारा इस विरोध प्रदर्शन में डॉ विजय आनंद, प्रेम कुमार यादव, शीला सिंह,कंचन सिंह,अनिता राय, मंदरावती राजभर,गीता चौबे, पूनम सिंह,कंचन उपाध्याय, पुष्पा सोनी,संजू पासवान,

शारदा देवी, मुन्नी बिंद,ललिता देवी, फुल कुमारी,बाची राजभर, रीमा राम, कालिंदी राजभर,रीना उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।शारदा साहनी द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago