Categories: बलिया

बलिया- पार्टी नेताओं को फर्जी केस में फसाये जानें से खफा सपा, जल्द कर सकती है आंदोलन

बलिया। उत्तरप्रदेश में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे अम्बिका चौधरी और उनके नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे आनंद चौधरी सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज होने से समाजवार्दी पार्टी अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। जिसके लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव 9 जुलाई को बलिया के नेताओं से परामर्श करेंगे। सूत्रों के मुताबिक 9 जुलाई के बाद समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने जा रही है।

समाजवादी पार्टी का कहना है कि सत्ता के इशारे पर समाजवादी पार्टी नेताओं और पूर्व मंत्री को फंसाया जा रहा है। जिसका जवाब देने के लिए योजना बना रही है। बलिया की राजनीति में उबाल की वजह सोशल मीडिया पर वायरल विडियो रहा है। इस वीडियो में सपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खेलकूद राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के प्रति आपत्तिजनक नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें सपा के आनन्द चौधरी विजयी हुए। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।

भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू की अगुवाई में भाजपा के तमतमाये कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा से उनके आवास पर मिले। भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने बताया कि जीत के जश्न में सपा के कार्यकर्ताओं ने खेलकूद राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी की माँ, बहन व बेटी के विरुद्ध अपशब्द कहे। यह अत्यंत निंदनीय कार्य है। भाजपा की शिकायत पर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे अम्बिका चौधरी व उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

तथा पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके बाद समाजवादी आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है। बहरहाल पूर्वांचल की राजनीति में इस समय बलिया की राजनीति का उबाल है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। हालांकि समाजवार्दी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई से राजनीति गलियारों में हलचल तेज है। और समाजवादी पार्टी जल्द ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago