Categories: बलिया

बलिया में बारात से लौट रही पिकअप पेड़ से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां बारात से लौट रही एक पिकअप सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी दीनबंधु पासवान के लड़के की बरात सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बुधवार को गई हुई थी। गुरूवार की सुबह बारात से वापसी के दौरान पिकअप पर सवार होकर दीनबंधु का साढ़ू खेजुरी थाना क्षेत्र के विषहर गांव निवासी 55 वर्षीय रामाश्रय पासवान अन्य बरातियों के साथ मैरीटार जा रहे थे। जैसे ही देल्हुआ ईट भठ्ठे के पास पिकअप पहुंची , तभी वो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे के बाद पिकअप में सवार रामाश्रय पासवान सड़क पर गिर गया तथा पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन की चपेट में आ गया, इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मैरीटार गांव निवासी 60 वर्षीय दीनबंधु पासवान, 25 वर्षीय अर्जून पासवान तथा हरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल पासवान घायल हो गए। इन सभी घायलों को पीएचसी बेरूआरबारी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक परिवार की घटनास्थल पर पहुंची महिलाएं और अन्य लोगों का रो- रोकर बुराहाल था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago