बलिया के विशेष न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा के आदेश पर सिकंदरपुर एसएचओ दिनेश पाठक और एसआई वसीमुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये मामला सिकंदरपुर पुलिस द्वारा झूठी रिपोर्ट देने व उपेक्षात्मक रवैया अपनाने से जुड़ा है।
बताया जा रहाा है कि सिकंदरपुर थाने में वर्ष 2011 में दर्ज मामले का ट्रायल विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट द्वारा पत्रावली का शीघ्र निपटारा करने का आदेश भी है। मामले में सिकंदरपुर पुलिस की झूठी रिपोर्ट का न्यायालय ने संज्ञान लिया, दोनों के विरुद्ध गलत दस्तावेज तैयार करने व अदालत को गुमराह करने के साथ ही आदेश के उल्लंघन और उपेक्षात्मक रवैया के लिए मुकदमा दर्ज करने के लिए दो जुलाई को आदेश पारित किया था।
गुरुवार को स्टेट बनाम ओम प्रकाश के मामले में पेशी के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने एफआईआर की प्रतिलिपि प्रस्तुत की। थाना शहर कोतवाली में एसएचओ सिकंदरपुर और एसआई के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…