बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा रतसड़-खेजूरी मार्ग पर जिगनहरा मोड़ के समीप हुआ।
यहां रतसर नगर पंचायत क्षेत्र के छतरपुर वार्ड निवासी 26 वर्षीय सुरेश राजभर पुत्र शिवनारायन बाइक से रकसा की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरे बाइक पर सवार नगर पंचायत के जिगनी निवासी 24 वर्षीय बृजेश गौतम पुत्र रमाशंकर एवं 17 वर्षीय रागिनी पुत्री बंगाली राम रतसड़ की तरफ आ रहे थे।
जैसे ही दोनों जिगनहरा मोड पर पहुंचे। दोनों बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में सुरेश राजभर एवं बृजेश गौतम एवंं बब्लू गौतम बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं रागिनी को मामूली चोटें आती हैं।
इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। परिजनों को पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…