बलिया- शादी में प्लेट्स और पूड़ी कम पड़ने पर बवाल, एक की मौत, गांव में तनाव

बलिया से इंसानियत को झकझोरने वाला मामला सामने आया है।  शादी के निमंत्रण पर पहुंचे कुछ युवक पूड़ी परोसने में देरी पर नाराज हो गये। पहले कहासुनी तथा फिर मारपीट हो गयी। हल्की मारपीट को तो लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद दर्जनों की संख्या में पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने धावा बोलकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। इसमें घायल सहारनपुर में रहकर पॉलीटेक्निक अंतिम वर्ष पढ़ाई करने वाला विशाल पटेल की मौत हो गयी।

घटना के बाद गांव में तनाव पसर गया। बड़ी संख्या पुलिस के जवान गांव में तैनात किये गये हैं। स्थानीय थाना क्षेत्र के विक्रमपुर (बड़कीबारी) निवासी हरिकिशुन पटेल की बेटी की शादी थी। बारात सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव से आयी थी। एक ओर रात करीब आठ बजे दरवाजे पर द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी, जबकि दूसरी तरफ बरातियों व अन्य अतिथियों को नाश्ता व भोजन कराया जा रहा था। गांव के यादव बस्ती के कुछ युवक भोजन करने के लिये बैठे तो खाना खिला रहे लोगों ने पत्तल कम होने की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि बस चंद देर में घर के अंदर से पत्तल आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी बात पर कुछ युवकों ने ताना मारते हुए कहा कि जब पत्तल ही नहीं था तो निमंत्रण पर बुलाया क्यों गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के विवाद के बाद हल्की मारपीट हो गयी। यह मामला वैसे तो तत्काल समाप्त हो गया, लेकिन इस बात की जानकारी बस्ती के लोगों को हुई तो वह हाथ में लाठी-डंडा, हॉकी-रॉड आदि लेकर हरिकिशुन के दरवाजे पर पहुंच गये। अचानक धावा बोलकर खाना खिला रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे।

इससे मौके पर भगदड़ मच गयी तथा लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट में 20 वर्षीय विशाल पटेल, 16 वर्षीय अजय पटेल, 18 वर्षीय अमित पटेल, 18 वर्षीय नंदलाल तथा 20 वर्षीय सुरजीत यादव घायल हो गये। सभी को पीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल विशाल को वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पहले मारपीट व फिर युवक की मौत के बाद गांव में तनाव पसर गया। जानकारी होने के बाद एएसपी विक्रांतवीर ने कई थानों की फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर मोर्चा सम्भाल लिया। सीओ बांसडीह टीएन दूबे ने बताया पिता सत्यनारायण की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपित अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago