बलिया- वायरल विडियो से खुलासा, 10वीं पास कराने का झांसा देकर शिक्षक कर रहा था रेप

बलिया के रेवती में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ता को  दागदार करने का मामला सामने आया है । खबर के मुताबिक विडियो वायरल होने के बाद  शिक्षक व छात्रा के परिजनों के बीच मारपीट भी हुई।  वीडियो वॉयरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी है।  10वीं की छात्रा को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रेप किया और वीडियो बनाया। फिर इस वीडियो के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।

शुक्रवार को वह वीडियो शिक्षक की मोबाइल से लीक हो गया जो वायरल होने लगा। इस अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद ही उस शैतान शिक्षक का कारनामा उजागर हुआ। पुलिस तक बात पहुंची तो कार्रवाई हुई।

छात्रा के पिता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने शिक्षक पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा उसकी पुत्री पढ़ने में कमजोर थी। जिसे शिक्षक ने परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर 10 जनवरी 2018 को अपने घर में दुराचार किया।

इसके बाद किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिक्षक की धमकी के कारण पुत्री ने किसी को कुछ नहीं बताया। जिसका फायदा उठाते हुए शिक्षक दुष्कर्म करता रहा।

परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार को दोनों का अश्लील वीडियो वायरल होने की बात सामने आई। परिजनों के साथ लोग शिक्षक के यहां पूछताछ करने पहुंचे तो मामला तूल पकड़ लिया। सूचना मिलते ही रेवती एसओ मौके पर पहुंच गए और शिक्षक के पिता को हिरासत में लेकर थाने आए।

जिसके बाद मामला शांत हुआ। आरोपी शिक्षक पक्ष के लोग शनिवार की रात थाने से लेकर पीड़िता के घर पहुंच समझौते के लिए हर संभव प्रयास किया। रविवार को सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव ने नाबालिग पीड़िता व उसके माता-पिता का बयान दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं नाबालिग छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता के तहरीर पर आरोपी शिक्षक संजय वर्मा उर्फ आनंद के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया।

बैरिया सीओ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके भाई व पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी भी शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

19 minutes ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

48 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago