Categories: Uncategorized

आज ही के दिन बलिया के चंद्रशेखर बने थे देश के प्रधानमंत्री, पर इस वजह से देना पड़ा था इस्तीफा

बलिया डेस्क: बलिया को बागियों का इलाका माना जाता है, जहाँ से देश की आजादी के तमाम नायक निकल चुके हैं और आज़ाद भारत में सत्ता के सामने बागी तेवर रखने वालों की भी पहचान रहा है बलिया जिला. इसके साथ साथ बलिया ने देश को एक प्रधानमंत्री भी दिया है. चंद्रशेखर सिंह. आपको बता दें कि आज ही के दिन 10 नवम्बर 1990 को उन्होंने देश के आठवें प्रधानमन्त्री के तौर पर शपथ ली थी.

21 जून 1991 तक वह देश के पीएम रहे. हालाँकि राजीव गांधी के कथित तौर पर जासूसी कराने के मामले को लेकर कांग्रेस से उनके सम्बन्ध बिगड़ गए और समर्थन न मिलने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. हालाँकि अभी तक पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि राजीव गाँधी की जासूसी करने का आदेश किसने दिया था. 1984 में उन्होंने देश को करीब से समझने के लिए भारत की पदयात्रा की. इस पदयात्रा ने इंदिरा गांधी के भीतर भी बेचैनी पैदा कर दी थी.

वहीँ उनके बारे में दिलचस्प बात एक यह भी है कि जब 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी तो उन्होंने कोई भी मंत्री पद नहीं लिया. 1977 में ही उन्होंने बलिया से ही अपना पहला लोकसभा चुना लड़ा और जीत हासिल की. इससे पहले 1962 से 1977 तक वह राज्यसभा के सदस्य रहे. वहीँ वह संसद में बेहतरीन तक़रीर के लिए जाने जाते थे और उन्हें आउटस्टैण्डिंग पार्लिमेन्टेरियन अवार्ड से भी नवाज़ा गया था.

आपको बता दें कि उनका जन्म बलिया के इब्राहिमपट्टी गाँव में 1 जुलाई 1927 को हुआ था. उन्होंने इसके बाद अपनी शुरूआती पढ़ाई भीमपुरा के राम करन इण्टर कॉलेज में और बाद में एडिग्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए किया. छात्र जीवन में ही वह राजनीति से जुड़ गए थे और उन्हें फायरब्रान्ड के नाम से जाना जाने लगा था. आज पूर बलिया वालों के लिए फक्र का दिन है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago