बलियाः ददरी मेला के लिए 150 रोडवेज बसों का होगा संचालन, इन मार्गों से संचालित होंगी

बलिया डेस्क: बलिया प्रसाशन ने ददरी मेला और पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश राजकीय परिवहन निगम की 150 बसों के विभिन्न मार्गों पर संचालन की व्यवस्था की है. यह रोडवेज बसें बलिया के विभिन्न इलाकों के अलावा पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक होंगी.

जिन मार्गों पर यह रोडवेज बसें संचालित होंगी उनमें सिकंदरपुर, नगरा, बेल्थरा रोड, गढ़वा रोड इत्यादि शामिल हैं. इसके अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, देवरिया से भी परिवहन निगम की बसें श्रद्धालुओं को बलिया पहुंचाने का काम करेंगी. महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेला कई दशकों से होता आ रहा है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान करने के उपरांत महर्षि भृगु को जलाभिषेक कर इस मेले का आनंद उठाते हैं. जिला प्रशासन ने बलिया और आसपास के जनपदों से श्रद्धालुओं के मेला स्थल और कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए 150 रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था कर दी है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा न हो.

बलिया के महर्षि भृगु के मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक करने कार्तिक पूर्णिमा के दिन पहुंचते हैं, उससे ठीक पहले बलिया नगर पालिका परिषद कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर एक गंगा आरती का आयोजन करता है. यह आयोजन गंगा घाट के तट पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर होता है. जिसे देखने के लिए बलिया के विभिन्न इलाकों के अलावा दूरदराज से भी लोग आते हैं.

एआरएम सुभाष राय ने बताया की जिला प्रशासन के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर विभिन्न विभागों की बैठकें हो चुकी हैं. जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि जनपद के विभिन्न मार्गों पर 150 बसों का संचालन कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले और स्नान के दूसरे दिन तक किया जाएगा. आजमगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भी भेज दिया गया है साथ ही वाराणसी डिपो, गोरखपुर डिपो और इलाहाबाद डिपो से भी बसें मांगी गई हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

13 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

13 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

14 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

14 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

14 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

16 hours ago