Categories: बलिया

14 जून को बड़ा मंगल, कपलेश्वरी भवानी मंदिर पर लगेगा भंडारा

बलिया। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगल को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस दिन कई जगह अलग अलग आयोजन होते हैं। मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन होता है साथ ही इस दिन लोग दान-धर्म करते हैं और जगह जगह भोजन-प्रसादी वितरित की जाती है।

माना जाता है कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी जंगल में भटकते हुए पहली बार अपने आराध्य श्रीराम से मिले थे। तब से इस माह के सभी मंगलों को विशेष माना जाने लगा। बड़े मंगल के समय हनुमान जी के मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में कल्पेश्वरी भवानी मंदिर पर जदयू नेता अवलेश सिंह द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। 14 जून को ज्येष्ठ मास का पांचवा और अंतिम बड़ा मंगल है। कहा जाता है कि जिस पर हनुमान बाबा की कृपा हो, उसके सारे सकंट दूर हो जाते हैं। इसलिए ही उन्हें संकट मोचन कहा जाता है। ऐसे में अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए लोग बुढ़वा मंगल पर तरह तरह के आयोजन करते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago