Categories: बलिया

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बलिया में गिनाई उपलब्धियां

बलिया। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बलिया में उपलब्धियां गिनाई। मोदी युग में देश की राजनीति में परिवर्तन आया है। जातिवाद, शोषण और गुंडागर्दी को खत्म किया है। इसके पहले देश में परिवार वाद था। पीएम मोदी ने देश में एक माहौल बनाया है। जिससे साधारण कार्यकर्ता को भी राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

विकास के 9 साल – पिछले 9 सालों में सरकार को गरीब कल्याण के लिए समर्पित किया। बिना भेदभाव कोरोना के समय से 80 करोड़ परिवारों को राशन दिया जा रहा है।PM स्वनिधि योजना से गरीबों के जीवन में उजाला आया। सरकार ने देश में पेयजल संकट दूर किया। असंगठित मजदूरों को भी काम का बेहतर माहौल दिया। 8 करोड़ 30 लाख जॉब कार्ड सिर्फ यूपी में दिए गए। यहां बेरोजगारों को 23 करोड़ 32 लाख ऋण बांटा। पीएम ने किसान सम्मान निधि दो करोड़ 50 लाख किसानों को दिया। 55 हजार करोड़ यूपी में किसान सम्मान निधि मिली। विपक्ष कोशिश कर रहा है लेकिन एक भी भ्रष्टाचार नहीं निकाल सका है। टूजी और कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले रोज घोटाले होते थे।


बलिया का लगातार हो रहा विकास – प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि केंद्र की योजनाएं गरीबों के लिए हैं। जिले में मॉडल बस स्टेशन बनने जा रहा है। जल निकासी के लिए 300 करोड़ की योजना पर काम हो रहा। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि 4 साल में जिला लोकसभा क्षेत्र के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगा। जगह-जगह सत्संग भवन बनाए। ऐतिहासिक भृगु मन्दिर के कॉरिडोर का काम शुरू हुआ। भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत सड़कें बनवाई जा रही हैं। यूपी का पहला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बलिया में बन रहा। गांवों को जोड़ने के लिए लिंक रोड भी बन रहे हैं। 25 हजार करोड़ की सड़कें बन रही हैं। सड़कों का योगदान क्षेत्र के विकास में अहम होता है।

बलिया के रेलवे स्टेशन अमृत काल योजना के तहत चमक रहे। जल परिवहन के लिए गंगा में 4 जेट्टीयां बन रही हैं। हर विकास खण्ड में एक-एक कृषि कल्याण केन्द्र बन रहे हैं। खेल के मैदान बन रहे हैं। मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ है जो जल्द ही बनेगा। यहां एक सैनिक स्कूल की भी स्वीकृति मिल चुकी है। जल संरक्षण के लिए कटहल नाला और मंगाई नदी को खुदवाया है। बलिया और गाजीपुर मोटे अनाज के पैदा करने के प्रमुख जिले हैं। हर ब्लाक पर मोटे अनाज के बीज वितरण किए जाएंगे। मोटे अनाज को पीएम ने दुनिया भर में मान्यता दिलाई है। इस दौरान राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया…

1 day ago

BHU के शिक्षाविद् अजीत सिंह बनें जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रिंसिपल

चितबड़ागांव, बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार को शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत हुई,…

3 days ago

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी…

6 days ago

फेफना पुलिस ने जन चौपाल के माध्यम से बढ़ाई कानूनी जागरूकता

थाना फेफना क्षेत्र के ग्राम पाण्डेयपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को पुलिस…

1 week ago

फेफना थाने में जनसुनवाई व्यवस्था को मिला नया आयाम, एसपी ने किया उद्घाटन

बलिया। जनसुनवाई को और बेहतर तथा सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

2 weeks ago

फेफना में एसडीएम ने धान की क्रॉप कटिंग कराई, पैदावार का हुआ सटीक आकलन

फेफना (बलिया)। रविवार दोपहर उपजिलाधिकारी तिमराज सिंह ने फेफना गांव पहुंचकर धान की पैदावार का…

3 weeks ago