Categories: बलिया

बलिया में बोले ओमप्रकाश राजभर, सपा की साइकिल की हवा निकल गई है!

बलिया में लोकसभा चुनाव के चलते राजनैतिक गलियारों में बयानबाजी का सिलसिला जारी है। चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज विपक्षी पार्टियों पर जुबानी वार कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल के टायर से मैंने छूछी निकाल ली है, उनकी साइकिल का हवा निकल गया है। अब साइकिल कहीं नहीं जा रही है, जो कुछ बाकी होगा वो चुनाव नतीजों से पूरा हो जाएगा।

बता दें कि राजभर 72 लोकसभा सलेमपुर क्षेत्र के विद्या भवन नारायनपुर में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को सरकार की उपलब्धियां बताई, इसके साथ ही बलिया की जनता को मुफ्त बिजली से लेकर बलिया में ही बिजली उत्पादन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के कारण ज्यादा कुछ बोल नहीं सकता, लेकिन सरकार ने मुझे ही इस क्षेत्र के लोगों के पेंशन, रोजगार आदि समस्याओं के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है।

इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने जनता से पूछा कि क्या देश में मायावती व अखिलेश सरकार बना सकते हैं? मोदीजी प्रधानमंत्री बनेंगे। अभी तीन साल तक प्रदेश की सरकार रहेगी और हम भी मंत्री रहेंगे। यूपी सरकार के पास पैसा कम होगा तो केंद्र सरकार हमारे लिये खजाना खोल देगी। बीते 21 साल से लोगों के बीच घूम रहा हूं। रविंद्र कुशवाहा को तीसरी बार दिल्ली की पंचायत के भेजने का मन बना चुके हैं। मोदीजी ने आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम से विश्वविद्यालय, डाक टिकट व ट्रेन चलाकर राजभर समाज को गौरवांवित किया। बहराइच में 150 फीट ऊंची मूर्ति बनाने का काम मोदी व योगी ने किया। मोदीजी ने राजनीति में महिला आरक्षण दिया। बताया कि 2024 के बाद देश में नई शिक्षा नीति लागू होगी। रोजगार परक शिक्षा सबको मिलेगी। आयुष्मान कार्ड दिया। इस दौरान राजभर की सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजनता मौजूद रही।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago