बीजेपी गठबंधन में शामिल होंगे ओमप्रकाश राजभर? बेटे अरविंद ने बताई सच्चाई

यूपी में जबसे भाजपा जीती है, तब से पूरे प्रदेश में सियासी समीकरण कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। सरकार के गठन से पहले मंत्रियों के नामों पर कयासबाजी का दौर जारी है तो वहीं बड़े नेताओं के दल-बदल की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है।

इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की बीजेपी में जाने की अटकलों से राजनैतिक हलचलें मच गई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। मीडिया सूत्रों की मानें तो उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी काफी देर तक मुलाकात की।

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने यूपी में 6 सीटें जीती हैं और अब चर्चा इस बात की हो रही है कि बीजेपी की बड़ी जीत के बाद राजभर अखिलेश यादव का साथ छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं इन चर्चाओं पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि “सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की खबर निराधार है पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ थी, है और रहेगी।”

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago