दूसरे दल की रैली में गए तो श्राप लगेगा, पीलिया हो जाएगा- ओम प्रकाश राजभर

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर दूसरे दल की रैली में गए तो मेरा श्राप लगेगा। पिछड़ा विभाग के मंत्री राजभर रविवार को महिला अधिकार महारैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा- अगर आप किसी पार्टी के रैली में बिना ओमप्रकाश राजभर के अनुमति के जाएंगे तो मेरा श्राप लगेगा, पीलिया हो जाएगा। पीलिया तभी ठीक होगा जब ओम प्रकाश राजभर की दवाई लोगे। राजभर इससे पहले भी विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।

राजभर ने कहा, “शराब समाज के लिए कैंसर से भी भयानक है। इसके कारण गरीब और गरीब होता जा रहा है। महिलाएं अपने पति, बाप और बेटों को असमय खोने को विवश हैं। इस समाजिक बुराई को जड़ से मिटाने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने संकल्प लिया है कि पूर्ण शराबबंदी की जानी चाहिए। अगर यूपी सरकार में शराबबंदी नहीं हुई तो हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।”

“हमने गीता-रामयण ज्यादा नहींं पढ़ी, लेकिन सुना है कि जैसी कमाई होती है, वैसी ही बरकत होती है। यानी जईसन खईबा अन्न, वेईसन होई मन। अगर सरकार के खजाने में शराब की कमाई का पैसा जाएगा तो क्या प्रदेश कभी खुशहाल हो पाएगा?”

28 अप्रैल को राजभर ने वाराणसी में कहा था कि सबसे ज्यादा शराब यादव और राजपूत पीते हैं और बदनाम राजभर समाज होता है।

योगी सरकार को दलित विरोधी बताते हुए कहा था कि ‘सबका साथ- सबका विकास का नारा देने वाली सरकार में जिले के ज्यादातर थानों पर सामान्य वर्ग के लोगों की तैनाती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago