अमर सिंह में माहौल को बदलने की ताक़त, समाजवादी उन्हें समझ नहीं पाये: राजभर

यूपी की योगी सरकार में  कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी में अमर सिंह की तारीफ की है। उन्होंने कहा- अमर सिंह की हैसियत है कि वो माहौल बना देते हैं। उनके पास बड़ा तंत्र है जो माहौल को बदल सकता है।

सपा को खड़ा करने वाले वही हैं। उनको पार्टी के लोग उनको ठीक से समझ नहीं पाए। वाराणसी सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले विवाद पर भी योगी सरकार पर अप्रत्यक्ष तरीके से तंज कसा।

उन्होंने कहा “जब भी हम या कोई अन्य सरकारी आवास में ठहरता है तो जाने के बाद जांच होती है। कहीं कोई कुण्डी, जग या तौलिया लेकर तो नहीं भागा। लेकिन इतने दिन बाद जांच आखिर क्यों हुई?

राजभर ने कहा- हम चाहते हैं आरक्षण की व्यवस्था जैसे पहले थी लोकसभा में बिल लाकर उस व्यवस्था को फिर से कायम किया जाए। आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। 54 प्रतिशत आबादी पिछड़े समाज की है तो उन्हें 54 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। जिसका जितना हिस्सा उसको उतना आरक्षण संबंधी बिल पास किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि अक्टूबर तक पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा इन तीन कैटेगरियों का आबादी के हिसाब से आरक्षण निर्धारित हो। अमित शाह ने कहा था कि 27 प्रतिशत आरक्षण का विभाजन चुनाव के 6 महीने पहले करेंगे। वहीं, शराबबंदी को लेकर फिर आंदोलन शुरू करने की बात कही। उन्होंने मांग किया कि पूरे यूपी में शराबबंदी लागू होनी चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago