ओम प्रकाश राजभर की बीजेपी को धमकी- 26 तक सीटें नहीं मिलीं तो अलग हो जायेंगे

बीजेपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने फिर से NDA छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि 26 मार्च तक वह भाजपा की तरफ से समझौते में दी जाने वाली सीटों की घोषणा का इंतजार करेंगे। इस तिथि तक बात नहीं बनी तो 27 मार्च को वह अलग रास्ते पर चल देंगे।

भाजपा से सीटों के बंटवारे पर कई चक्र वार्ता के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिए जाने से मंत्री राजभर नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि सीटें तय होने में विलंब होने से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में रोष है। देरी होने पर चुनाव की तैयारी पर असर पड़ेगा। श्री राजभर ने बताया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में वार्ता के लिए बुलाया है। उम्मीद जताई है कि इस वार्ता में सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए।

पांच सीटों की है मांग, दो पर बन सकती है बात
मंत्री राजभर ने समझौते में पूर्वांचल की पांच सीटों की मांग की है। इन सीटों में सुरक्षित सीट लालगंज और मछलीशहर में से कोई एक तथा सामान्य सीट घोसी, अंबेडकरनगर, जौनपुर और चंदौली हैं। बताया जाता है कि भाजपा राजभर को दो सीटें दे सकती है। पिछले दिनों लखनऊ में भाजपा के पदाधिकारियों ने राजभर की पार्टी के नेताओं को यह आश्वासन दिया था।

अद (एस) को भी है दूसरी सीट मिलने का इंतजार
वहीं अपना दल (सोनेलाल) को भी समझौते के तहत भाजपा की तरफ से दूसरी सीट की घोषणा का इंतजार है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अद (एस) को दो सीटें देने की बात कही थी जिसमें से मिर्जापुर दे दी है। दूसरी सीट कौन सी होगी इस पर फैसला होना बाकी है। सूत्र बताते हैं कि दूसरी सीट राबर्ट्सगंज या इलाहाबाद हो सकती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago