Categories: शिक्षा

जानिए कब जारी होगा यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Result) अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा. 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board 10th & 12th Result) 20 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है. राज्य के अधिकतर जिलों में मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी कई जिलों में मूल्यांकन का काम चल रहा है. बोर्ड (UP Board) की ओर से सभी जिला निरीक्षकों (DIOS) को निर्देश जारी किया गया है जिसमें 25 मार्च तक दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुनिश्चित करने को कहा गया है. बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हुई थी. 10वीं की परीक्षा कुल 14 दिनों में पूरी होकर 28 फरवरी 2019 को खत्म हो गई थी.

जबकि 12वीं की परीक्षा कुल 16 दिनों में पूरी होकर 2 मार्च को खत्म हुई थी. 10वीं की परीक्षा के लिए 31,95,603 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था, वहीं 12वीं की परीक्षा के लिए 26,11,319 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था. बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 8,354 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे लगे थे.

आपको बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board 12th Result) 29 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था. पिछले साल कक्षा 10 में 75.16 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. जहां लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.81 था, वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.27 था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago