ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल की इन सीटों पर घोषित किये उम्मीदवार, जानें किसको मिला टिकट

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है । इसी एलान के मद्देनजर पांचवें, छठे और सातवें चरण के लिए पार्टी ने अपने 39 प्रत्याशी मंगलवार को मैदान में उतारे।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा मुझसे अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की बात कह रही थी लेकिन मैं अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ूंगा। वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि विधानसभा में भाजपा से समझौता बरकार रहेगा।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। इसके चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। राजभर ने कहा कि अब अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है। ओम प्रकाश राजभर ने पूर्वांचल की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

पूर्वांचल की 12 लोकसभा सीटों पर ये प्रत्याशी घोषित

आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से दिलीप सरोज को सुभासपा की तरफ से टिकट मिला है। वहीं, आजमगढ़ से यशवंत सिंह उर्फ विक्की सिंह का नाम घोषित हुआ है। पार्टी ने जौनपुर से बृजेश कुमार प्रजापति और मछलीशहर सीट पर ममता बनवासी को उतारा है।

सलेमपुर से राजा राम राजभर, मऊ जिले की घोसी सीट से महेंद्र राजभर पर सुभासपा ने दांव लगाया है। वहीं, बलिया से विनोद तिवारी को मैदान में उतारा है। उधर, गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर और चंदौली से राजनाथ राजभर के साथ पार्टी ने जातीय समीकरण साधना चाहा है।

भदोही से राहुल बारी, मिर्जापुर से दरोगा बियार और सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से कैलाश नाथ कोल चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सिद्धार्थ राजभर मैदान में उतरेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago