बलिया– सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. बलिया लोकसभा सीट से सुभासपा ने विनोद तिवारी को अपना उमीदवार बनाया है.
कौन हैं विनोद तिवारी
बलिया के दुबहड़ ब्लाक के माधोपुर गांव के रहने वाले विनोद तिवारी 2012 में सिकंदरपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं और 26 हजार से अधिक मत पाए थे। 2017 में भी परचा भरने के बावजूद भाजपा और सुभासपा के गठबंधन होने के बाद गठबंधन धर्म निभाते हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिए था. वर्तमान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव के पद आसीन विनोद तिवारी ,सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. भूमिहार बिरादरी में उनकी काफी पकड़ भी मानी जाती है।
राजनीति में आने के मकसद पर बात करते हुए विनोद तिवारी ने बलिया ख़बर के एक सवाल पर कहा ‘राजनीती व्वयसाय नहीं है ये समाज की सेवा है, मैं जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रहा हूँ’, उन्होंने कहा की अगर मैं चुनाव जीता तो बलिया में एअरपोर्ट बनने से कोई नहीं रोक सकता.
आप को बता दें की बलिया लोकसभा सीट से भाजपा ने भदोही के सांसद विरेंद सिंह मस्त को प्रत्याशी बनाया हैं, वहीँ गठबंधन की तरफ से समजादी पार्टी ने अभी तक किसी भी उमीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालाँकि चर्चा नीरज शेखर को लेकर जोरो पर हैं, वहीँ कांग्रेस ने भी अभी इस सीट को लेकर पूरी तरह पत्ते नहीं खोले है.
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…