बेल्थरारोड के इन 26 गांव से हटेंगे जर्जर तार, अब ABC केबल से होगी बिजली सप्लाई

बलिया। बेल्थरारोड में 26 गांवों के लिए अब राहत की खबर है। जहां अब बिना किसी रुकावट गांवों में बिजली आएगी। एनसीसी कम्पनी जर्जर तारों को हटाकर एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) लगाने वाली है। यह काम अगले 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। और फिर गांव के लोगों को राहत मिलेगी। विद्युत उप खण्ड बेल्थरारोड अन्तर्गत ग्राम विद्युत उपकेन्द्र अवाया से जुड़े 26 ग्रामों में लंबे समय से बिजली की परेशानी थी। ट्रांसफार्मर से निकली एलटी लाइन के जर्जर तारों के कारण बार-बार विद्युत आपूर्ति की बाधा हो रही थी। जो अब दूर हो जाएगी।

समस्या के निदान के लिए एनसीसी कम्पनी जर्जर तारों को हटाकर एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) लगाने का काम अगले 15 दिनों में शुरु कर देगी। विद्युत विभाग बेल्थरारोड के अपर अभियन्ता अवधेश कुमार ने बताया कि भुआरी, बिठुआ, चकमिल्कान, चौकिया, फरसाटार, जाहिदपुर, खैराखास, कुपट (अवायां), मझवलिया, मलेरा, मिश्रौली, मोलनापुर, पडऱी, पड़सरा नदौली ताजपुर, पतनारी कीर्तूपुर, पिपरौली, रछौली, ससना बहादुरपुर, शेखपुर, सोनाडीह, तेन्दुहारी, तेलमा जमालुद्दीनपुर, उभांव व तुर्तीपार ग्राम में जर्जर नंगे तार हटाकर केविल लगाये जायेगें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago