बलिया पुलिस का शर्मनाक चेहरा-बेटे को बचाने आए वृद्ध को पीटा, मौके पर हुई मौत

बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में पुलिस की पिटाई से एक वृद्ध की मौत होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हडकम्प मचा हुआ है । हालांकि पुलिस ने इस घटना को स्वाभाविक मौत बताया  है। घटना के बाद से लोगों में पुलिस के खिलाफ  जबरदस्त आक्रोश है।  पुलिस ने  इस तरह की घटना से पूरी तरह से इंकार किया है।  खबर के मुताबिक  थाना क्षेत्र के सुहवल निवासी कमलेश्वर मिश्रा (85) एवं उसके पुत्र त्रिभुवन मिश्रा गांव के समीप बागीचे में रविवार की शाम मौजूद थे। मृतक के पुत्र त्रिभुवन ने बताया कि दो सिपाही बाइक से आये और गांजा बेचने के आरोप में उसे पकड़ लिए और मारने पीटने लगे।

इस पर पास ही में बैठे उसके पिता कमलेश्वर मिश्र ने सिपाहियों के इस कृत्य का विरोध किया। कहा कि उनका बेटा गांजा नहीं बेचता। इसके बाद सिपाहियों ने वृद्ध को धमकाते हुए उसकी ही लाठी छीनकर उसे दो-तीन डंडे मार दिए। इस पर वह जमीन पर गिर कर छटपटाने लगे।

यह देख  बेटे ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों सिपाही वहां से बाइक से भाग निकले। जब तक लोग कुछ समझते वृद्ध ने वहीं दम तोड़ दिया। यह खबर फैलते ही वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए।  इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बांसडीह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर जुट गई।

बांसडीहरोड थानाध्यक्ष का कहना है कि कमलेश्वर की मौत स्वाभाविक हुई है। जबकि मृतक के पुत्र का है कि उसने गांजा पीने के लिए रखा था। गांजा नहीं बेचता है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि मृतक के पुत्र ने तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि पिता काफी वृद्ध थे, जिनकी स्वाभाविक मौत हुई है। उसे पोस्टमार्टम नहीं कराना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago