बलिया- ट्यूबेल पर सो रहे अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के ग्रामसभा डूमरी में एक ट्यूबेल में सो रहे वृद्ध की निर्मम हत्या हो गयी। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने खोजी कु​त्ते के साथ गहनाता से छानबीन की। पुलिस परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं हत्या के बाद ग्रामीणों ने आकोश व्याप्त हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विदेशी राजभर 60 वर्ष प्रतिदिन की तरह बस्ती से दूर बने गांव के ही एक व्यक्ति के ट्युबवेल पर रात को सोते थे रविवार/सोमवार की रात मे हत्यारे गर्दन व शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दीं।

जब सोमवार की सुबह विदेशी घर पर नही आये तो बस्ती के लोग ट्युबवेल पर जाकर देखा तो लहुलुहान शरीर देख परिजन चिल्लाने लगे तो गांव के लोग फेफना पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची फेफना पुलिस जांच कर रही है पर खोजी कुतिया भी कुछ दुर जाकर रुक गयी व पुलिस आक्रोश के बीच शव का प्रधान सतीश सिंह के सहयोग से पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

गांव वालो का कहना है कि विदेशी मिलनसार थे और किसी का कोई किसी का कोई विवाद भी नही था विदेशी की हुई हत्या ने पुरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। कहा कि आये दिन क्षेत्र में बढ़ते वारदात से एक तरफ जहां अपराधियो के हौसले बुलंद हो रहे है वही दूसरी तरफ पुलिस की सुस्ती क्षेत्र वासियो के लिए चिंता का सबब। फेफना पुलिस ने कहा कि मामले का खुलासा जल्द से जल्द किया जायेगा। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश वयाप्त है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago