Categories: featured

अफसर का अलग अंदाज: लोअर-बनियान में जब राशन की जांच करने पहुँचे IAS जुनैद

2018 बैच के यूपीएससी टॉपर जुनैद अहमद ने जिस तरह परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया कुछ ऐसा ही वह फील्ड वर्क में भी कर रहे हैं। बलिया एसडीएम अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यही अंदाज रविवार को देखने को मिला, जब लोअर बनियान पहने एसडीएम साहब टहलते टहलते मॉडल तहसील परिसर पहुंच गए।

आईएएस अधिकारी आम नागरिक की तरह अचानक वहां पहुंचे तो मौजूद कर्मचारी उन्हें पहचान ही नहीं पाए लेकिन बाद में जब उनके एसडीएम होने का एहसास हुआ तो कर्मचारी चौंक गए। मॉडल परिसर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी जा रही थी। एसडीएम ने बांटी जाने वाली सामग्री के गुणवत्ता की जांच करते हुए बाढ़ पीड़ितों से राहत सामग्री के बारे में जानकारी भी ली।

बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत शहर के निचले इलाके में रहने वाले यारपुर, बेदुआ, राजपूत नेवरी के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण की जानी थी। सूची में 418 पीड़ितों का नाम शामिल था। तय दिन कर्मचारी भी निर्धारित समय पर राहत सामग्री का वितरण कर रहे थे।

तभी अचानक सुबह 11 बजे लोअर-बनियान पहनकर कर मॉर्निंग वॉक पर निकले एसडीएम भी तहसील में पहुंच गए। वह कुछ देर पीछे ही खड़े रहे। कर्मचारी उन्हें पहचान नहीं पाए लेकिन बाद में पता चला कि यह एसडीएम जुनैद अहमद हैं। जिसके बाद कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए। एसडीएम ने वहां मौजूद वाहनों पर लदी राहत सामग्री को देखा। साथ ही बाढ़ पीड़ितों से बातचीत भी की।

गौरतलब है कि जुनैद अहमद 2018 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर अपने पांचवें प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक तीन के साथ टॉप किया था। फिलहाल जुनैद अहदम बलिया में एसडीएम के रुप में कार्यरत हैं। जहां विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में उनकी कार्यशैली की खूब प्रशंसा की जाती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago