बलिया- बेल्थारा रोड से विधायक धनंजय कनौजिया के ख़िलाफ़ फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस आरोपी को हिरासत कर पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में विधायक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
बता दें कि यूपी के बलिया जिले के जजौली गांव में 08 मार्च की रात रेशमी देवी को जिंदा जलाने के मामले में आरोपित लोगों को राजनीतिक रंग देखकर गलत फंसाने के मामले में बेल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ताकि मृतक रेशमी देवी हत्याकांड का सही खुलासा हो सके। यही पत्र सोशल मीडिया व फेसबुक पर वायरल हो रहा था। थाना क्षेत्र के रूपवघार भगवानपुर निवासी राम भरत के फेसबुक से गुरुवार को योगी मोदी सहित विधायक धनंजय कनौजिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी गई।
इस मामले की जानकारी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। जिस पर पुलिस रामभरत के न मिलने पर उनके भाई राम नक्षत्र को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
अभद्र टिप्पणी करने में आरोपी राम भरत शुक्रवार को थाने पहुंचा। इस मामले में राम भरत ने बताया कि उसके मोबाइल से किसी दूसरे व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की है।
जानकारी होने के बाद फेसबुक से ही विधायक से माफी भी मांगा हूं। इस संबंध में एसपी अनिल कुमार ने बताया कि विधायक की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…