बेल्थरारोड । मानव धर्म प्रसार समाज सेवी संस्था के संयोजक विनोद कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर व्याप्त भ्रष्टाचार, मरीजों से धन उगाही और दवाओं के अभाव पर रोष जताया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल मरीजों के शोषण का जरिया बन गया है। पत्र में उल्लेख है कि अस्पताल पर स्वास्थ्य सुविधाएं केवल कागजों तक सीमित रह गया है ।
एक्स-रे शोपीस बना हुआ है ।पैथोलॉजी की सुविधा होने के बावजूद चिकित्सकों द्वारा कमीशनखोरी के चक्कर में मरीजों को बाहरी पैथोलॉजी जांच के लिए दबाव बनाया जाता है ।
पत्र में कहा गया है कि अस्पताल की दुर्व्यवस्था की शिकायत किए जाने पर चिकित्सा कर्मियों द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है ,इसी के चलते लोग इनकी शिकायत नहीं करते।
अस्पताल पर दलालों का जमावड़ा लगा रहता है, ऐसे में अस्पताल भ्रष्टाचार के केंद्र के रूप में तब्दील हो गया है ।प्रकरण की जांच कर स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की है ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…