Categories: बलिया

बलिया में शिक्षक का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बलिया के बेल्थरारोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने मां सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जमकर विवाद शुरू हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता ने बुधवार को कॉलेज का दौरा किया और इस मामले की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि शिक्षक मोहन राम ने शिक्षकों के ग्रुप में विवादित ऑडियो पोस्ट किया, जिसके बाद प्रधानाचार्य अमरनाथ मौर्य ने प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर को घटना से अवगत कराया। प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस ने बताया कि आरोपी शिक्षक को उभांव पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और इसकी जांच की जा रही है। इधर सीओ रसड़ा मो. फहीम कुरैशी ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago