Categories: बलिया

निकाय चुनाव में OBC आरक्षण का पेंच, आज आजमगढ़ मंडल आयेगी आयोग की टीम

बलिया। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर गठित टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। जिसके लिए अलग- अलग जिलों में जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग के सदस्यों का आगमन आजमगढ़ में भी होने वाला है। 23 फरवरी को सदस्यों का आजमगढ़ आना प्रस्तावित हुआ है।

जिसकी जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग के सदस्य महेंद्र कुमार और संतोष कुमार विश्वकर्मा का आगमन आजमगढ़ में 23 फरवरी को प्रस्तावित है।

ऐसे में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि के संदर्भ में अनुभाविक जांच और अध्ययन के साथ निकायवार और अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/ संस्था/ पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है तो वह लिखित/मौखिक आकलन आयोग के समक्ष पेश कर सकते हैं। जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago