Categories: बलिया

बलिया में डेंगू और जेई के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी, स्वास्त्य विभाग ने शुरू किए रोकथाम के प्रयास

बलिया में बारिश की शुरुआत होते ही डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। जिले के मनियर के सुल्तानपुर में डेंगू का मरीज मिला है। जापानी इंसेपेलाइटिस (जेई) का भी मरीज बैरिया के प्रसाद छपरा आलम राय के टोला में मिला था।

डेंगू और जेई के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफे को देखते हुए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में प्रथम तल पर 15 वार्ड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर 5 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में डेंगू और जेई की जांच के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सीएमएस डॉक्टर एसके यावद ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है, इसमें डेंगू और जेई के मरीजों के इलाज की पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। मरीजों को मच्छरदानी में रखा जाएगा। इधर जनपद में संचारी रोग नियंत्रण का अभियान चलाया जा रहा है। पिछले साल जिले क्षेत्र में डेंगू के मरीज ज्यादा मिले थे, वहां विशेष रूप से छिड़काव किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैंकिंग में जनपद को 12वां स्थान मिला है। ग्राम पंचायत स्तर तक अभियान की गतिशीलता है। अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल बरसात के सीजन में पूरे जनपद में 199 डेंगू के मरीज मिल थे। इसमें शहर के भी 33 डेंगू के मरीज थे। एक मरीज जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का भी मिला था। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि इस साल बारिश की शुरूआत में ही मनियर में डेंगू का मरीज मिला है। जेई का भी एक मरीज बैरिया क्षेत्र के प्रसाद छपरा आलम राय के टोला में पिछले सप्ताह मिला था। उसके बाद संबंधित मरीज के घर सहित आसपास के 10 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago