Categories: बलिया

बलिया में महिला सिपाही ने पति समेत 4 पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

बलिया। महिला सिपाही ने अपने पुलिसकर्मी पति समेत 4 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत मिलने के बाद महिला थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी गई है।

दरअसल सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा निवासी श्रुति उपाध्याय ने महिला थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी शादी फरवरी 2022 में भरतपुरा निवासी अंकित दूबे के साथ हुई थी। श्रुति की तैनाती वर्तमान में जौनपुर के शाहगंज थाने में और सिपाही पति अंकित की पोस्टिंग जौनपुर के ही जफराबाद थाने में है। दोनों लाइन बाजार में किराये पर एक साथ रहते थे। इस दौरान चार माह पहले बेटा पैदा हुआ।

आरोप लगाया है कि पति का फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की के साथ शादी के पहले से सम्बंध है। उसके कहने पर ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे। श्रुति का कहना है कि वह 14 अप्रैल को वह बच्चे के साथ मायका चली गयी। लेकिन 8 जुलाई को उसे भरतपुरा लाया गया और सभी जेवरात को बलिया ले जाकर बेच दिया। फिर मारपीट करने के बाद बेटे के साथ जीप में बैठाकर कुरेजी चट्टी पर छोड़ दिया।

इतना ही नहीं 10 जुलाई को पति मायके में भी पहुंच गया और वहां भी मारपीट कर घायल कर दिया और फिर मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि पति और उससे सम्बंध रखने वाली लड़की जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अंकित, सास सविता, ससुर अनंत दूबे और देवर शुभम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago