Categories: बलिया

अब बलिया जिला अस्पताल में ही हो सकेंगी थायराइड व हार्मोंस संबंधी जांचे

बलियाः अब थायराइड व अन्य हार्मोंस संबंधी जांचों के लिए दूसरी जनपदों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए पैथेलॉजी को अपडेट करने की कवायद शुरु कर दी है।

अस्पताल प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद जिला अस्पताल में हार्मोंस संबंधी जांचें शुरु हो जाएगी। बता दें कि अब जिला अस्पताल में हार्मोंस संबंधी जांचों की सुविधा नहीं है। लिहाजा इलाज कराने आए मरीजों को जांच करवाने के लिए दूसरे जिला जाना पड़ता है।

जिले की निजी पैथोलॉजी भी मरीजों के सैंपल वाराणसी, गोरखपुर जैसे जिलों में भेजती हैं और मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या को खत्म करने के लिए कदम उठाया है। सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि पैथोलॉजी में उपलब्ध अन्य जांचों के साथ हार्मोस संबंधी 66 ज्यावदाने का प्रस्ताव शासन को भेज अनुमति मिलते ही मरीजों को हार्मोस जांच की सुविधा मुहैया होगी।

इसके साथ ही जिला अस्पताल की पैथोलॉजी सुविधाओं में विस्तार के साथ ही इसके वास्तु में भी बदलाव किए जाएंगे। जहां पैथोलॉजी की सुविधा सुबह 8 बजे से दो बजे की बजाय रात 8 बजे तक बढ़ाई जाएगी, वहीं हार्मोस संबंधी जांच के लिए भी अलग एरिया निर्धारित होगा। अस्पताल प्रशासन ब्लड जांच संबंधी कमरों को एकसाथ जोड़कर एक अलग विभाग की योजना पर विचार कर रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago