बेल्थरारोड में अब निर्बाध बिजली होगी सप्लाई, पावर ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनने का रास्ता साफ

बेल्थरारोड। तहसील के लोगों को अब जल्द ही बिजली की कटौती से छुटकारा मिलेगा। बेल्थरारोड में अब निर्बाध बिजली सप्लाई होगी। क्योंकि पावर ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। विद्युत व्यवस्था में सुधार, भार और लाइन लॉस कम करने को लेकर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से बेल्थरारोड तहसील में पॉवर ट्रांसमिशन उपकेंद्र का निर्माण कराएगा।

इसके लिए बेल्थरारोड में दो हेक्टेयर जमीन की तलाश कर ली गई है। मधुबनी मार्ग पर बाटा गांव में भूमि मिली है। परियोजना करीब 55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों की मानें तो इस ट्रांसमिशन यूनिट में 40 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसे रसड़ा के ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़े जाएंगे। इस परियोजना से तहसील क्षेत्र के गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। प्रस्तावित ट्रांसमिशन उपकेंद्र से 6 सब स्टेशनों को जोड़ा जाएगा और इन्हें

आपूर्ति दी जाएगी। इसमें बेल्थरारोड ग्रामीण व नगरीय, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर, मालदा और गौरा मदनपुरा विद्युत होंगे। बलिया ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता फजल अहमद का कहना है कि ट्रांसमिशन उपकेंद्र के लिए जमीन मिल गई है। उपकेंद्र बनाने को लेकर रुपरेखा तैयार की जा रही है। इसके निर्माण से विद्युत लाइनों का भार और लाइन कम होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago