बलिया। विगत कुछ दिनों से जनपद में हंगामों और विवादों का सिलसिला चल रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगरपालिका परिषद, बलिया बोर्ड की बैठक भी हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में सभासदों के द्वारा अपने-अपने वार्डो में विकास की मांग की गई। जिनमें से कुछ सभासदों का कहना है कि उनके वार्ड में पिछले चार सालों से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है। जिसको लेकर जनता ने नाराजगी पनप रही है।
ऐसे में या तो हमारा इस्तीफा लिया जाए या चेयरमैन स्वयं इस्तीफा दें। इसी गहमागहमी के दौरान एक सभासद ने चेयरमैन पर अबीर फेंक अपना विरोध जताया। सभासदों के आरोपों का उत्तर देते हुए चेयरमैन ने कहा कि बलिया नगर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य हुए हैं। कुछ काम बचे हैं जिसमें ईओ का सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है, वे चाहते हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्य हो।
लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ बस विकास कार्यों में रोड़ा पैदा कर रहे हैं। हालांकि बैठक के दौरान पूरे समय हंगामा होता रहा, वहीं शहर कोतवाल पूरे दलबल के साथ बैठक के दौरान मौजूद रहे। हो रहे हंगामे को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से सभासदों को और चेयरमैन को सकुशल घर जाने की सलाह दी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…