इस फ़िल्म में छा गए बलिया के अंशुमान सिंह, हर तरफ हो रही फिल्म की चर्चा

बलिया। पूर्वांचल ने भले ही फिल्म सिटी न दी हो, लेकिन यहाँ से निकले कलाकार देशभर में बुलंदियों को छू रहे हैं। प्रदेश के नाम ही अपने शहर का भी नाम रोशन कर रहे हैं। बलिया के अंशुमान सिंह राजपूत भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचा रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ‘प्रीत का दामन’ के पहले पार्ट को जबरदस्त सफलता मिली। और अब फिल्म के दूसरे पार्ट में अपनी भूमिका को शानदार तरीके से पेश करने वाले बलिया जिले के चिलकहर निवासी प्रेमचन्द्र सिंह के बेटे अंशुमान सिंह राजपूत पूरे देश में छाए हुए हैं।

अंशुमान के एक्शन के दीवाने युवा दर्शक बने हुए हैं। अंशुमान सिंह राजपूत ने बातचीत में कहा कि 10 जुलाई को शाम 6:30 और 11 जुलाई को दोपहर 11 बजे बी4यू भोजपुरी चैनल पर आप देख सकते है। फ़िल्म के डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू जी और निर्माता संदीप सिंह है। “प्रीत का दामन, सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सभी रंगों से सजी फिल्म है। इसमें प्यार, दोस्ती, महत्वाकांक्षा और भरपूर संगीत समाया हुआ है और जिस तरह से संगीत और फिल्म ने आकार लिया है उसे देखकर मैं काफी खुश हूँ।

इस फिल्म के लिए समर्थन देने और इसे पूरा करने में मदद के लिए मैं बी4यू और श्री संदीप सिंह का वाकई धन्यवाद करना चाहता हूँ। अंशुमान सिंह दिल्ली के बैरीजान फ़िल्म एकेडमी से 4 साल तक थियेटर का प्रशिक्षण ले चुके हैं। वे 8 फिल्मो में बार्डर, बाबा, निरहुआ हिंदुस्तानी, सरफोस, बंशी, बिरजू, छ्ठी मईया के कृपा, भगवान हाजिर हो, बीबी की शादी और लेडीज सिंघम आदि फिल्मो में काम कर चुके है।लेकिन उनके लिए यह फिल्म खास है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago